12 फरवरी को होने वाली निगम हाउस की मीटिंग स्थगित
अम्बाला| 12फरवरी को होने वाली निगम हाउस की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। निगम कमिश्नर ने बताया कि फरवरी में निगम का बजट तैयार होता है और लेखा शाखा में स्टाफ कम होने के कारण अभी यह कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की व्यस्तता को देखते हुए 12 फरवरी को आयोजित की जाने वाली निगम की बैठक स्थगित की गई है ताकि फरवरी महीने में निगम का बजट तैयार करके नियमानुसार मार्च में सरकार को भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि जरूरी कार्यों के निपटान के लिए फाइनेंस और कॉन्ट्रेक्ट कमेटी की मीटिंग बुलाने के लिए कहा गया है।