लायंस क्लब की ओर से सिटी के बाल भवन में रक्तदान शिविर आज
अम्बाला सिटी| लायंसक्लब अम्बाला शहर ग्रेटर के अध्यक्ष हरजीत सिंह संधु उनकी टीम द्वारा क्लब के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सुरजीत सिंह संधु की स्मृति में 11 फरवरी को सुबह 10 बजे बाल भवन सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में लायंस क्लब अम्बाला शहर ग्रेटर के पदाधिकारी, सदस्य और स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान करेंगे।