संदीप खिरवार होंगे रेलवे कमांडो आईजी
अम्बाला| रेलवेकमांडो आईजी का अतिरिक्त कार्यभार महानिरीक्षक सीआईडी सुरक्षा संदीप खिरवार आईपीएस को सौंपा गया है। इससे पहले रेलवे आईजी के पद पर तैनात परमजीत सिंह अहलावत काे महानिरीक्षक गृह आरक्षी पंचकूला लगाया गया है। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।