मिक्की माउस ने जीती मास्टर माइंड क्विज
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
सिटीकेहिसार रोड स्थित तुलसी सैपलिंग में बच्चों के लिए मास्टर माइंड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तुलसी देवी एजूकेशनल सोसाइटी के प्रधान एचबी मुंजाल, उप-प्रधान वीके शर्मा बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। बच्चों को तीन टीमों डोरेमोन, मिक्की माऊस टाॅम एंड जैरी में विभाजित किया गया। बच्चों से तर्क शक्ति पर आधारित शब्द ज्ञान, सामयिक विषय उनके पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता कई राउंड्स में हुई। जैसे शब्द लड़ी, समानता विभिन्नता और मनी बैंक। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मिक्की माउस टीम इस प्रतियोगिता की विजयी टीम रही। अंत में प्रधानाचार्या रीटा मुंजाल ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया।