पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कोशिश करें केस को प्रारंभिक स्थिति में ही आपसी समझौते से निपटाएं: गुप्ता

कोशिश करें केस को प्रारंभिक स्थिति में ही आपसी समझौते से निपटाएं: गुप्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासत्रन्यायाधीश दीपक गुप्ता ने अदालतों के बाहर केसों के निपटान की आवश्यकता पर बल देते हुए आज न्यायिक परिसर कांफ्रेंस हाल में न्यायिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित केसों को मीडिएशन सेंटर के माध्यम से निपटाने के साथ-साथ प्रयास करें कि प्रत्येक केस को प्रारंभिक स्थिति में ही आपसी समझौते से निपटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जब एक कार्यरत न्यायिक अधिकारी किसी मुकदमे में मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है तो उसकी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध होती हैं और किसी पक्ष पर खर्च का भार नहीं पड़ता। मध्यस्था विवादों को निपटाने की सरल और निष्पक्ष आधुनिक प्रक्रिया है। इसके द्वारा मध्यस्थ अधिकारी दबाव रहित वातावरण में विभिन्न पक्षों के विवादों का निपटान करता है। सभी पक्ष अपनी इच्छा से सदभावनापूर्ण वातावरण से विवाद का समाधान निकालते हैं और इस समाधान को दोनों पक्ष स्वेच्छा से स्वीकार भी करते हैं।

गुप्ता ने कहा कि मध्यस्थ अधिकारी विवादित पक्षों के बीच समझौते की आधार भूमि तैयार करता है और पक्षों के बीच आपसी बातचीत और विचारों का माध्यम बनता है।

खबरें और भी हैं...