~25 हजार में एजेंट करवाता रहा भ्रूण जांच, किया गिरफ्तार
अम्बाला| गुरुवारको गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग अम्बाला की टीम ने पटियाला के समाना से भ्रूण जांच में शामिल महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. बीबी लाला और मेडिकल ऑफिसर डाॅ. पवन चौधरी ने रेड की।
स्वास्थ्य विभाग को चौड़मस्तपुर की आशा वर्कर से पता चला था कि महिंद्रू अस्पताल शाहाबाद में लैब्रोरेट्री टेक्नीशियन अनूप सिंह 25 हजार रुपए लेकर गर्भवती महिलाओं की भ्रूण जांच कराता है। उन्होंने गर्भवती महिला को मरीज बनाकर भ्रूण जांच के लिए तैयार किया। डॉ. बीबी लाला की देखरेख में डाॅ. पवन चौधरी और धर्मवीर की टीम का गठन किया गया। इसके बाद नकली गर्भवती महिला ने अनूप से संपर्क साधा। तब अनूप ने नकली मरीज आशा वर्कर को लेकर पंजाब के शंभु बैरियर पर बुलाया।
शंभुबैरियर पर मिला एक अन्य दंपती : शंभुबैरियर पर अनूप ने एक अन्य दंपती को दूसरी कार में आने की बात कही। फिर वह कार लेकर आगे चल पड़ा जिसे देखते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीछा शुरू कर दिया। वे सभी समाना के अग्रसेन चौक पहुंचे जहां उन्हें एक अन्य दलाल घग्गन निवासी मेजर सिंह मिला। फिर ये लोग नकली मरीज एक अन्य महिला को बाइक से धर्म नर्सिंग होम ले गए। जहां पोर्टेबल मशीन से दोनों महिलाओं के भ्रूण की जांच की गई।
^गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला को नकली गर्भवती महिला बनाकर भेजा गया था। टीम ने भ्रूण जांच कराने वाले दलाल और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। मामले में कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। डॉ.विनोद गुप्ता, सीएमओ अम्बाला।