हर्षोल्लास से मनाई दयानंद जयंती
अम्बाला सिटी| रविवारको आर्य युवक परिषद द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति हवन से की गई। इस अवसर पर परिषद के प्रधान अजय गुप्ता उपप्रधान विजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर पंडित राधा कृष्ण शर्मा, परिषद के सचिव भारत भूषण आर्य, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता एडवोकेट, कार्यकारिणी के सदस्य गुरमीत संधू, ईमैक्स के रजिस्ट्रार प्रेमचंद, रवींद्र अशोक मौजूद रहे।