हवन भंडारे के साथ संपन्न हुआ सालाना धार्मिक कार्यक्रम
श्री नगर खेड़ा एवं गोगा माड़ी में हवन में आहुति डालते भक्त।
अम्बाला सिटी | सिटीके कैथ माजरी स्थित श्री नगर खेड़ा एवं गोगा माड़ी मंदिर में श्री क्षेत्रपाल जी का वार्षिक यज्ञ धार्मिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य में शनिवार रात श्री क्षेत्रपाल जी की चौकी लगाई गई। पप्पू नाथ एंड पार्टी बब्याल ने बाबा जी की कथा पर प्रकाश डाला और विभिन्न धार्मिक भजनों कव्वलियों से उपस्थित भक्तों को मंत्रमुगध किया। रविवार को क्षेत्र पाल जी का वार्षिक हवन यज्ञ का आयोजन किया। हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर सुख शांति के लिए कामना की। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्ण सिंह भगत विशेषतौर पर मौजूद रहे। मौके प्रधान विनोद सैनी, अमित धीमान, सुलेंद्र सैनी, रिंकू सैनी, राजकुमार धीमान, भगत अभिमन्यु, पं. प्रवीन कालिया, भगत प्रेम चंद सैनी, ठाकुर सैनी, कर्ण सूद, परवेश सैनी, जस्सी सैनी, बोबी सैनी, साहिल धीमान, सुरेंद्र सैनी, धीरज वर्मा, सन्नी शर्मा, नरेश सैनी, बंसीलाल, बंटी कर्ण अरोड़ा उपस्थित थे।