सिलाई का कोर्स पूरा करने पर परिषद ने दिए कन्याओं को प्रमाण पत्र
अम्बाला | भारतविकास परिषद सदर शाखा द्वारा आर्य गर्ल्स हाई स्कूल बीसी बाजार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद द्वारा संचालित महिला सिलाई केन्द्र से 6 माह का कोर्स पूरा करने वाली कन्याओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में लड़कियों द्वारा कोर्स करने के बाद जो कपड़े सिलाई करके बनाए गए उनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस प्रकल्प के प्रभारी प्रो. एमके शर्मा ने बताया कि यह महिला सिलाई केन्द्र पिछले 28 वर्षों से महिलाओं को सिलाई का कोर्स करवा रहा है। सनातन धर्म सभा बीसी बाजार के प्रधान राज कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रांतीय संयोजक योग शिविर अशोक अग्रवाल, राज कुमार शर्मा प्रांतीय संयोजक प्रेस एवं विस्तार, राजीव शर्मा सचिव, प्रो. आरके वर्मा पूर्व अध्यक्ष, डॉ. रमेश खुराना पूर्व अध्यक्ष, डॉ. राम नाथ शर्मा पूर्व अध्यक्ष, रमेश सिंघल, अरूण अग्रवाल, शकुंनतला अग्रवाल, पंकज वर्मा, सुखविन्दर कौर, सीमा आनन्द, श्याम बिहारी, वेद अग्रवाल, कुलदीप, प्रदीप, दिनेश उपस्थित थे। मंच संचालन सचिव राजीव शर्मा ने किया।