बच्चों को देनी होगी मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा : शर्मा
अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के सदस्य हवन करते हुए।
अम्बाला सिटी | शांतिऔर सुरक्षा के लिए प्रत्येक घर में हवन यज्ञ की मुहिम के तहत जिला ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में रविवार को बलदेव नगर स्थित जग्गी गार्डन ताराचंद शर्मा के निवास पर हवन यज्ञ करवाया गया। जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि आज मानव को समाज और देश की परिस्थितियों से मुकाबला करना है। इसके लिए हमें अपने बच्चों को मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देनी होगी। मौके पर लक्ष्मीकांत पराशर, राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, नेत्रम शर्मा, देवी दयाल शर्मा, विनोद शर्मा, सोनू, सुरिंद्र शर्मा, रोशन लाल शर्मा, प्रीतपाल शर्मा, लविश शर्मा, शिव कुमार गिरी, केके शर्मा, सोमनाथ शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, मीनल शर्मा, भरत, कौशल्या शर्मा, सोनिया, राजरानी कलावती शर्मा भी मौजूद रहीं।