शहीद के परिजनों से मुलाकात कर बलिदान को किया याद
अम्बाला| जयहिंद सेवा संगठन के सदस्यों ने रविवार शहीद गुरसेवक के निवास स्थान गरनाला में जाकर परिवार से मुलाकात की। संगठन की तरफ से शहीद के पिता को स्मृति चिह्न शाल देकर सम्मानित किया गया। संगठन सदस्यों ने शहीद को अपने श्रद्धासुमन भेंट कर बलिदान को याद किया। इस अवसर पर अध्यक्ष परमिंद्र शर्मा के साथ पदाधिकारी मौजूद रहे।