रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस बैग, जांच के बाद बैग पैसे किए मालिक के हवाले
अम्बाला|शनिवार देर रात प्लेटफार्म 2 3 के मध्य लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मेटल डिटेक्टर की सहायता से सामान की जांच की गई। लेकिन सामान में कोई भी संवेदनशील वस्तु मिली। तीनों बैग की जब तलाशी ली गई तो यह बैग समस्तीपुर बिहार निवासी इंद्रदेव के निकले। दस्तावेज के आधार पर इंद्रदेव को तुरंत सूचना दी गई। रविवार सुबह आरपीएफ थाने पहुंचे इंद्रदेव को लिखित कार्रवाई के बाद एसआई राजेश कांस्टेबल रूपलाल ने उनके तीनों बैग पैसे सौंप दिए।