पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • बसंत पंचमी महोत्सव पर बच्चों ने बनाए पोस्टर और लिखे स्लोगन

बसंत पंचमी महोत्सव पर बच्चों ने बनाए पोस्टर और लिखे स्लोगन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंट कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते वक्ता।

अम्बाला|आर्य समाज मंदिर में आर्य-समाजियों द्वारा रविवार बसंत पंचमी महोत्सव वीर हकीकत राय बलिदान दिवस मनाया गया। यज्ञ के पश्चात सांस्कृ़तिक गरिमा मंच द्वारा महोत्सव के उपलक्ष्य में पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आए संस्कृत विभाग के अध्यक्ष ने धर्म वतन के लिए बलिदान देने वालों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष शादी-लाल वोहरा को जीवन के गौरवपूर्ण 100 वर्ष पूरा करने पर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। स्नेहांचल स्कूल के बच्चों ने वीर हकीकत-राय के हिंदू धर्म के लिए बाल्यावस्था में किए बलिदान काे नाटक द्वारा प्रस्तुत किया। प्रधान विजय गुप्ता ने वीर हकीकत राय की जीवनी पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...