पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • अम्बाला मंडल की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव

अम्बाला मंडल की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला|उतर रेलवे समानता मंच अम्बाला मंडल की बैठक रेलवे काॅलोनी स्थित नाचघर में हुई। इसमें उत्तर रेलवे समानता मंच के संगठन सचिव जयपाल द्वारा अम्बाला मंडल एवं मंडल के अधीन कुछ शाखाओं की कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। इस अवसर पर उत्तर रेलवे समानता मंच के अध्यक्ष बलदेव राज उपस्थित रहे।

बैठक मे अम्बाला मंडल के मंडल अध्यक्ष नरदीप त्यागी, मंडल सचिव प्रदीप शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष शिव रतन शर्मा, अम्बाला मेन ब्रांच शाखा अध्यक्ष पदम कांत त्रिपाठी, शाखा सचिव शिव ओमकार, शाखा कोषाध्यक्ष तरनजीत सिंह, मंडल रेल प्रबंधक शाखा से शाखा अध्यक्ष धीरज शर्मा, शाखा सचिव गुरमेल सिंह एवं शाखा कोषाध्यक्ष विशाल गौतम का चुनाव किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा उपस्थित रेल कर्मचारियों को आरक्षण के विरुद्ध आवाज उठाने एवं संगठन को मजबूत करने की अपील की गई।

कैंट| रेलवे काॅलोनी नाच घर में समानता मंच के कार्यक्रम में विचार रखते वक्त और मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...