सड़क हादसों में छह घायल
शहजादपुर|अलग अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए जिनमें से चार को अम्बाला सिटी के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है। पहला हादसा रायपुररानी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर बाइक सवार 64 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह घायल। दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर कार ट्रक की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। कार में सवार साहिल, मोहित, साहिल, हैप्पी शहजादपुर से बरवाला जा रहे थे। गांव कक्ड़माजरा के पास सामने से रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को ओवरटेक करते समय कार को अपनी चपेट में ले लिया।