प्लास्टिक का बहिष्कार करें : महेश गुप्ता
अम्बाला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि मंच द्वारा पर्यावरण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और व्यक्ति निर्माण पर काम किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि प्लास्टिक का बहिष्कार कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का निर्माण करने के लिए सभी योगदान दें।