श्री विश्वकर्मा महापुराण कथा सप्ताह का श्रीगणेश
जगतपिताश्रीविश्वकर्मा जी के प्रगट उत्सव के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा महापुराण कथा सप्ताह का आयोजन किया गया। कथा का आयोजन श्री विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में रोजाना 3 से 6 बजे तक किया जा रहा है। कथा के यजमान सतीश धीमान ने पूजा आरती कर कथा का श्रीगणेश किया। भजन गायक मो. रफी अवार्ड विजेता रमेश धीमान ने विश्वकर्मा के भजनों को गायन किया। इस अवसर पर सभा पदाधिकारी सहित देवो रानी, सुनीता, दर्शना, किरण महिलाएं उपस्थित रहीं।