अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
अज्ञातवाहनकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। गांव लोहगढ़ निवासी गुलजार कौर शनिवार को सिटी सिविल अस्पताल में दाखिल किसी रिश्तेदार का हाल जानने के लिए आई थी। शाम के समय वह गांव लौट रही थी। वह हरि पैलेस के नजदीक हाइवे क्रास कर रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। राहगीरों एम्बुलेंस को फोन कर उसे शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंच शव को अपने कब्जे ले लिया। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।