पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कुरुक्षेत्र, युगल नृत्य में राहुल और शुभम प्रथम

कुरुक्षेत्र, युगल नृत्य में राहुल और शुभम प्रथम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | राष्ट्रीयप्रौद्योगिकीसंस्थान निट कुरुक्षेत्र में चल रहे सांस्कृतिक उत्सव कांफ्लूएंस के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुई। जुबली हॉल में आयोजित गायन में गायकों ने साजिंदो के साथ जुगलबंदी दिखाई। इसमें अनुप्रिया ने काहे छेड़-छेड़ मोहे बांसुरी बजाए गीत पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसके अलावा सुन रहा है ना तू और जरा सी दिल में दे जगह तू जरा सा अपना ले बना गीत गाकर दर्शकों को प्रतिभागियों ने झूमने पर मजबूर कर दिया। वेस्टर्न सोलो प्रतियोगिता में संस्थान के पीटर ने पहला सारिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य में जीएनएम अम्बाला के छात्रों राहुल और शुभम ने पहला और जामिया और निट कुरुक्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं...