सेंटर में मिलेंगी लोगों को सुविधाएं
अम्बाला िसटी| नगरनिगम में वार्ड स्तर पर लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से खोले गए सेंटर का शुभारंभ मेयर रमेशमल ने रिबन काटकर किया। शुक्रवार को जंडली वार्ड नंबर 10 में इस सेंटर का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मेयर रमेशमल ने कहा कि सेंटर के खुलने के बाद लोगों को अब निगम में आने से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर पर वह सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी, जोकि निगम आफिस में होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सेंटरों पर भी वह चार्ज किया जाएगा जोकि निगम में लिखा जाता है। इस अवसर पर राजन गुगलानी, रिंकू पुनिया, ज्योति सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।