पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • वार्ड 18 के पार्षद परी वार्डवासियों के साथ मनाएंगे अपना जन्मदिन

वार्ड 18 के पार्षद परी वार्डवासियों के साथ मनाएंगे अपना जन्मदिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| कैंटके वार्ड नंबर 18 के पार्षद परविंदर सिंह परी ने 14 फरवरी को अपने जन्मदिन पर वार्ड वासियों को नई सौगात देंगे। पार्षद के द्वारा रविवार को न्यू प्रीत नगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी। इस दौरान परी वार्ड के लोगों की सुविधाओं को लेकर कई नई सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा करेंगे। इस दौरान पार्षद अपना जन्मदिन वार्ड के स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर मनाएंगे। पार्षद परी ने बताया कि इस दौरान वह अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों का ब्यौरा भी देंगे। जिसमें उनके सबसे प्रमुखता में साफ, सुंदर सुरक्षित अभियान के तहत किए गए कार्य हो सकते हंै। परी ने बताया कि उन्होंने स्वयं के खर्चे पर वार्ड को साफ, सुंदर सुरक्षित रखने के लिए अभियान की शुरुआत की थी। जोकि वार्ड वासियों के सहयोग से सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रिपल एस अभियान का मकसद पूरा होता नजर रहा है।

खबरें और भी हैं...