पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांगों के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

अखिलभारतीयआंगनवाड़ी कर्मचारी महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ संबंधित आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिला इकाई की सदस्य शुक्रवार को सिटी के महावीर पार्क में एकत्रित हुईं, जहां अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस अवसर पर जिला प्रधान इंदू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में बाल विकास योजना के अंतर्गत करीब 50 हजार महिला आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर के रूप में कार्यरत हैं। यह योजना 1975 में लागू हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वे सुविधाएं नहीं मिली जिनकी वे हकदार हैं। बुढ़ापे के सहारे के लिए भविष्य निधि का कोई लाभ उन्हें नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा जिसमें भविष्य निधि, ईएसआई, पेंशन, ग्रेच्युटी स्कीम बनाने की घोषणा कई बार हो चुकी है लेकिन लाभ नहीं मिला। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आंगनवाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। ईएसआई स्कीम में शामिल किया जाए। आंगनवाड़ी वर्करों हेल्पर को प्रमोशन दी जाए। सर्दी गर्मी में अवकाश दिया जाए आदि मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी उनका संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर सभी आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर मौजूद रहीं।

महावीर पार्क में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करती आंगनवाड़ी वर्कर।

खबरें और भी हैं...