पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • सभी पीएचसी में तैनात होगा आयुर्वेदिक चिकित्सक

सभी पीएचसी में तैनात होगा आयुर्वेदिक चिकित्सक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेडक्रास सोसाइटी की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कैंट में अपना घर नामक रैन बसेरा के जीर्णोद्धार और इसमें फर्नीचर की कमी को पूरा करने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई है। इस अवसर पर डीसी अशोक सांगवान, सिविल सर्जन डाॅ. विनोद गुप्ता, आयुष विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सतपाल ब्रह्मनी, तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, डाॅ. सतपाल, डाॅ. अमित, अनिल जोशी, सोम चोपड़ा, बलविंद्र सिंह, जसबीर जस्सी, सुरेन्द्र बिंद्रा, ललिता प्रसाद, नीटू सचदेवा, अजय पराशर, लक्खी सिंह राणा, सतपाल ढल्ल, राजीव डिंपल, बृज मोहन विग, ओम सहगल, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता गणमान्य लोग मौजूद थे।

कैंट के अपना घर में चिकित्सा शिविर के उद् घाटन अवसर पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

प्रदेशसरकारने जिला अस्पतालों के साथ-साथ प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सा अधिकारी के साथ एक-एक आयुर्वेदिक चिकित्सक तैनात करने का निर्णय लिया है। चिकित्सकों की उपलब्धता के लिए श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक काॅलेज कुरुक्षेत्र को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा और इसका बिल बजट सत्र के दौरान पास होगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि आयुर्वेद के विस्तार और आयुर्वेद शिक्षा के प्रसार के लिए केंद्र सरकार से हरियाणा में आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान (पीजीआई) स्थापित करने का अनुरोध किया गया है और केंद्र सरकार द्वारा इस विषय पर अपनी सहमति भी दे दी गई है, केवल औपचारिक घोषणा होना शेष है। विज शुक्रवार को अपना घर कैंट में आयुष विभाग द्वारा लगाए गए जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर के उद् घाटन पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

शिविर में 242 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आयुर्वेदिक और युनानी दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। 3 से 6 मार्च तक गांधी मैदान कैंट में लगाया जाएगा राज्य स्तरीय आरोग्य फेयर प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय आरोग्य फेयर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुर्वेद और योग से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा गोष्ठियां की जाएंगी और प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह आरोग्य फेयर 3 से 6 मार्च तक गांधी मैदान कैंट में आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...