14 को मनाया जाएगा कन्या पूजन दिवस : असीम
अम्बाला | विदेशमंत्री एवं अम्बाला की बेटी सुषमा स्वराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक असीम गोयल द्वारा 14 को नई अनाज मंडी सिटी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम किया जाएगा। सूफी गायक कंवर ग्रेवाल अपनी प्रस्तुति देंगे। 14 को कन्या पूजन दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम का निर्णय लिया है।