पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • एसडी काॅलेज में 15 से लगाया जाएगा यूथ रेडक्राॅस प्रशिक्षण शिविर : डीसी

एसडी काॅलेज में 15 से लगाया जाएगा यूथ रेडक्राॅस प्रशिक्षण शिविर : डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | डीसीएवं जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक सांगवान ने बताया कि युवाओं को छात्र जीवन में ही रेडक्राॅस गतिविधियों से जोड़ने के लिए 15 से 19 फरवरी तक एसडी काॅलेज कैंट में पांच दिवसीय यूथ रेडक्राॅस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन के लिए सभी प्रबंध करने के लिए रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव अनिल जोशी को निर्देश दिए गए हैं। शिविर में जिले के 10 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और काउंसलरों सहित कुल 60 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा रेडक्राॅस के इतिहास के साथ-साथ प्राथमिक सहायता, गृह परिचार्य, स्वैच्छिक सेवा, नेतृत्व भावना, आयुर्वेद योगा का जीवन में महत्व आपदा प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...