शहीद हकीकत राय को किया याद
अम्बाला सिटी | एंटीटेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने शुक्रवार वीर हकीकत राय को उनके 274वें बलिदान दिवस पर फ्रंट के कार्यालय में याद किया गया। समाज को वीर हकीकत राय जोकि मात्र 14 वर्ष की उम्र में शहीद हो गए थे। हकीकत राय जैसे शहीदों की शहादत को याद करना चाहिए, क्योंकि वीर हकीकत राय ने कई लालचों को किनारे रखकर धर्म की खातिर शहीदी देकर जुल्म का सामना किया। उन्होंने किसी भी कीमत पर अपना धर्म नहीं बदला और अपने मां-बाप की एक बात नहीं सुनी। देश धर्म के लिए कुर्बानी दी। उनकी कुर्बानी से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।