पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • बेहतर परिणाम चाहिए तो गैर शैक्षणिक कार्य कराएं : भारद्वाज

बेहतर परिणाम चाहिए तो गैर शैक्षणिक कार्य कराएं : भारद्वाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाराजकीयअध्यापक संघ 70 कार्यकारिणी की बैठक को आगामी बोर्ड की परीक्षाओं तक स्थगित कर दिया गया है। साथ ही सभी अध्यापकों से बेहतर परीक्षा परिणाम हेतू अनुरोध किया गया है। यह जानकारी राज्य प्रधान सुभाष भारद्वाज ने दी।

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ की मांग है कि पांचवीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं की लंबित मांग को भी हरियाणा सरकार शीघ्र पूरा करे। अध्यापक अपने शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतते, इसके लिए पाठ्यक्रम, प्रश्नपत्र, स्कूल का वातावरण, शिक्षण सहायक सामग्री का अभाव सरकार की नीतियां विशेष रूप से जिम्मेदार हैं। अध्यापक संघ के बार-बार मांग करने पर भी शिक्षक को शिक्षक रखकर उससे गैरशैक्षणिक कार्य लिए जा रहे हैं। परिणाम के लिए चुनावी ड्यूटी, सेमिनार, प्रति नियुक्ति से संबंधित सभी कार्य दिवसों के अनुसार ही उत्तरदायी माना जाए। शिक्षक के सभी कार्य स्वयं ही नियमित रूप से होने चाहिए। तीन फरवरी को वित्तमंत्री शिक्षा मंत्री को दिए ज्ञापनों के अनुसार प्रदेश में कार्यरत 7200 के लगभग पीजीटी अध्यापकों के वेतन का बजट शीघ्र जारी किया जाए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड, रोहतक के बर्खास्त अध्यापकों को भी शीघ्र बहाल किया जाए तथा जिनका स्थानांतरण हो गया था, उसे रद्द किया जाए।

खबरें और भी हैं...