पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • पति से था मनमुटाव, संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

पति से था मनमुटाव, संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

गांवसुल्लरमें एक विवाहिता का अपने पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। पंचायतों के बावजूद किसी तरह का हल नहीं निकल रहा था। रविवार दोपहर उसका शव ससुराल की रसोई में जली हुई हालत में बरामद हुआ। पता चलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की वजह ससुराल पक्ष से जुड़ी बताई गई है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, कुछ साल पहले यमुनानगर में रहने वाली मीनू की शादी गांव सुल्लर के प्रदीप से हुई थी जो गांव में राशन डिपो चलाता है। शादी के बाद मीनू को प्रदीप से दो बेटियां हुई। बड़ी बेटी पांच-छह साल की है और छोटी अभी एक साल की हुई है। पता चला है कि शादी के बाद से मीनू और प्रदीप के बीच मनमुटाव रहता था जिसे दूर करने के लिए कई बार पंचायतें भी हुई। बावजूद इसके किसी तरह का हल नहीं निकला। पिछले कुछ दिनों से प्रदीप और मीनू के बीच कहासुनी का सिलसिला काफी बढ़ गया। दोनों के बीच हालात भी सामान्य नहीं थे। रविवार को गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का समाचार मिला। उसी समय गांव के सरपंच हरकेश सुल्लर मौके पर पहुंचे। तब देखा कि मीनू रसोई में जली हुई हालत में पड़ी है, जोकि दम तोड़ चुकी थी। रसोई में से कैराेसिन की गंध रही थी। सूचना मिलते ही मीनू के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। मगर अभी तक मामला दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मायके वालों पर लगाया आरोप

^गांवकी विवाहिता की जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। जिसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। मीनू घर की रसोई में जली हुई मिली। जो अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई है। हरकेशसुल्लर, सरपंच गांव सुल्लर।

खबरें और भी हैं...