स्कूल बस में बैठे बच्चे पर रहेगी अभिभावकों की नजर
आपकाबच्चास्कूल बस में किस सीट पर बैठा है, क्या कर रहा है और बस कहां पहुंची है। आप अपने मोबाइल से उसकी गतिविधियों को पूरी तरह से लाइव देख सकते हैं। यह संभव हो पाया सेफ स्कूल एप्प से। अम्बाला देश का पहला जिला बन गया है। इसमें यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
सेफ स्कूल एप्प बस की शुरुआत बंगलुरू के इंजीनियर डॉ. रजत मित्तल के तकनीकी सहयोग से अम्बाला सिटी के पीकेआर जैन शिक्षण संस्थानों की बसों में की गई है। इस बस में उपलब्ध सुविधा को बच्चों के माता-पिता के मोबाइल से जोड़ा जाएगा। अभिभावक मोबाइल पर अपने बच्चों के बस में सवार होने, स्कूल पहुंचने और सफर के दौरान बस में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे।
ऐसेकाम करेगा एप्प| सेफस्कूल एप्प के तहत बस में दो सीसीटीवी लगाए हैं। एक कैमरा आगे और एक कैमरा पीछे लगाया है।
इसे थ्री जी इंटरनेट से कनेक्ट किया गया है। इसमें ब्लैक बाक्स भी लगा है। अगर कहीं पर इंटरनेट की रेंज नहीं आती तो वहां पर बच्चों की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग हो जाएगी। इसके साथ-साथ बस में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है। स्कूल की घर से स्कूल जाने और स्कूल से घर आने तक आप पता कर सकते हैं कि स्कूल बस घर या स्कूल से कितनी दूर है। वह कितनी देर में स्कूल या घर पहुंचने वाला है।
सिटी नई अनाज मंडी से स्कूल एप्प बस का शुभारंभ करते कविता जैन असीम गोयल।
विदेश की तर्ज पर की शुरुआत : असीम गाेयल
सिटीके विधायक असीम गोयल ने बताया कि इस एप्प बेटियों की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है। विदेश में इस तरह के एप्प इस्तेमाल हो रहे हैं। मलेशिया में जब बच्चा स्कूल बस में बैठता है तो उसकी तुरंत ईमेल समय के साथ पहुंच जाती है। उसके बस से उतरने और स्कूल से बस में सवार होने की ईमेल अभिभावकों को मिलती है। उससे आगे निकलकर यह एप्प शुरू किया गया है, जिससे अभिभावकों की बच्चों पर नजर रहे।
रिकॉर्डिंगभी कर सकते हैं | स्कूलबस में बैठे अपने बच्चे की गतिविधियों की आप रिकॉर्डिंग और फोटो भी ले सकते हैं। इसके लिए एप्प के साथ आपका मोबाइल जुड़ेगा। देश में आप कहीं भी बैठे हों आपको अपने बच्चे की पूरी जानकारी मिलती रहेगी। साथ ही जब खाली बस में सुबह और छुट्टी के बाद महिला अटेंडेंट बच्चों को छोड़ने के बाद अकेली रह जाती है तो उसकी सुरक्षा के लिए भी यह एप्प काम करेगा।