पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • वीटी होते ही एरिया हो जाएगा सील अम्बाला से नहीं भाग पाएंगे बदमाश

वीटी होते ही एरिया हो जाएगा सील अम्बाला से नहीं भाग पाएंगे बदमाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबवारदातके बाद आरोपी शहर से बाहर नहीं भाग पाएगा। उसे पुलिस की मुस्तैदी के कारण टि्वन सिटी में ही दुबककर रहना पड़ेगा। अगर वह बिल से बाहर आने की कोशिश करेगा तो पुलिस उस पर शिकंजा कस लेगी। क्योंकि अम्बाला पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने के लिए शहर में मुख्य जगह अस्थाई तौर पर पोस्ट लगाने का फैसला लिया है। इसके तहत वारदात पर वीटी होते ही सभी पोस्ट पर तैनात मुलाजिम अलर्ट हो जाएंगे और फिर चेकिंग के दौरान आरोपी की धरपकड़ में जुट जाएंगे। इसकी शुरुआत करते हुए पुलिस ने पहला पोस्ट अम्बाला-चंडीगढ़ हाइवे से सटे गांव सद्दोपुर के पास लगाया है। हालांकि अभी इसे नियमित गति नहीं दी है, लेकिन जल्द ही इस पोस्ट पर मुलाजिमों को तैनात करके शहर की सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।

ट्रैफिकपुलिस को होगा फायदा : पुलिसके इन अस्थाई पोस्ट का सबसे बड़ा फायदा ट्रैफिक पुलिस को होगा। हालांकि इस पर ट्रैफिक पुलिस जिला पुलिस से संबंधित जवान ही तैनात होंगे जो बेरीकेट्स लगाकर दिन-रात वाहनों की चेकिंग करेंगे और बेलगाम ट्रैफिक पर लगाम कसेंगे। इसके लिए ट्रैफिक एसीपी राजकुमार वालिया काम कर रहे हैं। जोकि इन पर तैनात मुलाजिमों के साथ-साथ ट्रैफिक को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इसी दौरान अगर कोई वारदात होती है तो पोस्ट पर सक्रिय मुलाजिमों को अलर्ट करके बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी जाएगी।

^कई जगह अस्थाई पोस्ट लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रैफिक पर भी कंट्रोल होगा। यह सब शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। जश्नदीपसिंह रंधावा, डीसीपी अर्बन।

लिंक रोड बनते हैं पुलिस के गले की फांस

चाहेस्नेचिंग से जुड़ी कोई वारदात हो या फिर लूट से जुड़ी कोई बड़ी वारदात। हर बार आरोपी वारदात करने के बाद लिंक रोड से रफू-चक्कर हो जाते रहे हैं। ऐसे में पुलिस को लिंक रोड पर सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। ताकि आरोपियों को शहर से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिले। पूर्व में ही दर्जनों वारदात में अकसर आरोपी गांव के रास्ते से ही बाहर निकलते रहे हैं जबकि पुलिस हाइवे पर नाकाबंदी करके खाक छानती रहती है। इसके लिए पुलिस को इस दिशा में भी काम करना होगा।

50 से अधिक नाके, फिर भी भाग जाते थे आरोपी

ऐसानहीं कि इससे पहले पुलिस के अस्थाई या स्थाई तौर पर नाके नहीं लगते थे। मगर हर बार बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे। कोई ठोस रणनीति होने की वजह से पुलिस समय रहते बदमाशाें को पकड़ नहीं पा रही थी। इस समय भी अम्बाला पुलिस के 50 से अधिक जगह नाके लगते हैं, जो वाहनों के साथ-साथ क्षेत्र की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हैं। ऐसे में सुरक्षा को अधिक मजबूत करने और समय रहते आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए पुलिस ने इस दिशा में पहल की है।

एनएच एक और दो पर भी लगेगी पोस्ट

प्राथमिकचरण में पुलिस ने गांव सद्दोपुर में पोस्ट लगाया है। अब दूसरा पोस्ट अम्बाला-राजपुरा हाइवे पर पंजाब से टच होते शंभु बैरियर से अम्बाला सीमा में लगाया जाएगा। दूसरा पोस्ट भी पुलिस इसी हाइवे पर पड़ाव के आसपास लगाएगी। इन दोनों हाइवे पर प्रयोग सफल होते ही अम्बाला-जगाधरी हाइवे पर भी पोस्ट लगाकर टि्वनसिटी की सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...