10 लाख से अधिक आय वालों की होगी गैस सब्सिडी खत्म
अम्बाला| केंद्रसरकारद्वारा 10 लाख रुपए से अधिक आय वाले लोगों की सब्सिडी खत्म करने के निर्णय को लेकर गैस कंपनियों ने कवायद शुरू कर दी। गैस कंपनियों ने इनकम टैक्स विभाग से 10 लाख से अधिक आय वाले व्यक्तियों की जानकारी मांगी है। इसके बाद विभाग के ओर से मिली जानकारी के अनुसार कंपनियां एेसे व्यक्तियों की सब्सिडी को खत्म करेगी। इंडियन ऑयल कॉपरेशन के डिप्टी मैनेजर नवीन मुखीजा ने बताया कि सरकार ने 10 लाख रुपए से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी खत्म करने का निर्णय लिया था। इसे लेकर गैस कंपनियां डाटा जुटाने में लगी हैं। गैस कंपनियों के पास अभी ऐसे उपभोक्ताओं की जानकारी नहीं है। इसके चलते अभी भी ऐसे उपभोक्ता सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं।