हेल्पलाइन नंबर 182 पर मिलेगी रेल यात्रियों को सुरक्षा
अम्बाला | रेलयात्रियों की सुविधा के लिए देश में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा टोल फ्री सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 स्थापित की गई है, जिस पर कोई भी यात्री यात्रा के दौरान उसके साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना या परेशानी के संबंध में मोबाइल से शिकायत कर सकता है तथा सहायता के लिए सूचना दे सकता है। रेल यात्री इस टोल फ्री सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 के माध्यम से स्वयं के बचाव के साथ-साथ अपराधी असामाजिक तत्वों को पकड़वाने में मदद कर सकते हैं। टोल फ्री सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 रेल सुरक्षा बल कंट्रोल रूम अजमेर में स्थापित है, जहां 24 घंटे रेल सुरक्षा बल स्टाफ की तैनाती रहती है। इस नंबर पर आने वाले काॅल्स को अटैंड कर तुरंत कार्रवाई की जाती है।