पीएचसी में तैनात होगा आयुर्वेदिक चिकित्सक
अम्बाला| प्रदेशसरकार ने जिला अस्पतालों के साथ-साथ प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सा अधिकारी के साथ एक-एक आयुर्वेदिक चिकित्सक तैनात करने का निर्णय लिया है। चिकित्सकों की उपलब्धता के लिए श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक काॅलेज कुरुक्षेत्र को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा और इसका बिल बजट सत्र के दौरान पास होगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि आयुर्वेद के विस्तार और आयुर्वेद शिक्षा के प्रसार के लिए केंद्र सरकार से हरियाणा में आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान (पीजीआई) स्थापित करने का अनुरोध किया गया है। पढ़ेंपेज 4 पर