पतंग उड़ा और मां सरस्वती पूजन कर मनाया बसंत
अम्बाला| ई-मैक्सशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से किया गया। उसके बाद पतंगबाजी की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें मैकेनिकल विभाग के सहायक प्रोफेसर संदीप शर्मा ने सबसे ऊंची पतंग उड़ाकर पतंगबाजी का खिताब हासिल किया तथा द्वितीय स्थान पर एमबीए विभाग की सहायक प्रोफेसर अंजलि शर्मा रही। ई-मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस के विभागाध्यक्ष रविन्द्र वीर हुड्डा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी सुनील आर्य मीडिया हेड प्रवीन शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
संस्थान के वित्त सचिव राजीव बंसल ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पतंग उड़ाकर पेंच लड़ाना आपसी प्रेम को जन्म देता है। नकारात्मक सोच पतंग के साथ कटकर नष्ट हो जाती है और सकारात्मक सोच का जन्म होता है। हमें इस त्योहार पर एकता का संकल्प लेना चाहिए।
अम्बाला| सेसिलकान्वेंट स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ऋतुराज का स्वागत कक्षा नर्सरी केजी के नन्हें-मुन्हे ने सरस्वती वंदना के साथ किया और सुंदर फूलों की रंगोली बना कर अपना प्रकृति प्रेम प्रदर्शित किया। इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हवन आयोजित किया गया। जिसमें सभी छात्रों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या डाॅ. सीमा दत ने सबको पर्व की शुभकामनाएं दी एवं पतंग की तरह आकाश को छूते हुए धरती से जुड़े रहने का संदेश दिया।
मुलाना| एमएमइंटरनेशनल स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। निर्देशिका विनीता राजपूत ने बसंत पंचमी की बधाई दी। उधर, नहौनी स्थित ब्रेन वेव पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रिंसिपल डाॅ. सुनीता कुमार ने बसंत पंचमी के बारे में बताया।
अम्बाला सिटी | सेंटजोसफ स्कूल को पीले रंग के फूलों और पंतगों से सजाया गया। इसके साथ ही बच्चों को पीले रंग की विभिन्न ड्रेस में सजे नजर आए। डायरेक्टर किरण बैनर्जी ने बताया बच्चों द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर आशिमा बैनर्जी ने बच्चों को बसंत पंचमी बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल अमिता सचदेवा, कोमल सहित अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
अम्बाला सिटी| गांवभानोखेड़ी स्थित स्कॉलर्स स्कूल के प्रागंण में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या करमजीत कौर ने बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। विशेषकर इस दिन पीले वस्त्र धारण किए जाते हैं। पीला ही भोजन किया जाता है। बच्चों द्वारा पतंगबाजी की जाती है। इस अवसर पर स्कूल की मैनेजिंग कमेटी एवं स्टाफ सदस्यों को सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी। इस अवसर पर समरजीत सिंह, गुरतेज सिंह सुरभि टकियार मौजूद रहीं।
अम्बाला सिटी| शुक्रवारको सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल के वार्षिक उत्सव के साथ-साथ मां सरस्वती का पावन पर्व बसंत पंचमी मनाया गया। कार्यक्रम में क्रार्डिकॉन एंड एसटीईडी प्रोजेक्ट डायरेक्टर एससी त्रिपाठी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। कृष्ण लीला, सांस्कृतिक नृत्य शामिल हैं। कार्यक्रम में बच्चाें द्वारा ग्रुप डांस भी किए गए। मुख्यातिथि ने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
बराड़ा| शैमफोर्डशैमरोक स्कूल बराड़ा के प्रांगण में शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। प्रिंसिपल रूबी शर्मा ने बच्चों को बताया कि इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर बच्चों ने पीले परिधान पहने हुए थे। इस मौके पर बच्चों ने बसंत ऋतु पर अनेक कविताएं सुनाई गीतों पर नृत्य किया। तत्पश्चात सभी कक्षाओं के बच्चों ने सुंदर संदेश लिखे रंग बिरंगे पतंगें उड़ाई। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन इंद्रजीत सिंह सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
ई-मैक्स शिक्षण संस्थान में आयोजित पतंगबाजी प्रतियोगिता में पतंग उड़ाती प्रतिभागी।
राजीव गांधी खेल परिसर से निकाली गई मैराथन में भाग लेने वाली छात्रां को सम्मानित करती अंजू दुआ।
अम्बाला सिटी| शुक्रवारको जिला ब्राह्मण सभा की ओर से पिपली बाजार स्थित भगवान श्री परशुराम बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस वैदिक कालीन पर्व को माघ शुक्लपक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, केवल कृष्ण शर्मा, सोमनाथ शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, किरण शर्मा वैजयंती शर्मा मौजूद रहीं।
अम्बाला सिटी| सिटीस्थित पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में अध्यापकों छात्रों ने सियाचिन में शहीद हुए वीरों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर छात्रों ने बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि यह पर्व हरियाली खुशहाली का प्रतीक है। प्रधानाचार्या ज्योत्सना सचदेवा ने सभी को शुभकामनाएं दी।
बराड़ा| लार्डकृष्णा पब्लिक स्कूल उगाला में बसंत पंचमी मां सरस्वती के जन्मदिन के मौके पर सत्य साईं सेवा समिति शाहाबाद की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल प्रधान के पुत्र अनिल नागर के पुत्र रोहित पुत्र वधु सुरभि ने रिबन काट कर किया। प्रिंसिपल राजश्री वधवा ने मां सरस्वती के बारे में जानकारी दी।
अम्बाला सिटी| शुक्रवारको मॉडल टाउन स्थित ब्लूम बड कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर पीला ही भोजन किया। इस मौके पर बच्चों ने चली-चली रे पतंग मेरी चली रे जैसे गीत गाए। प्रधानाचार्या बीनू गर्ग ने बच्चों को बसंत पंचमी का महत्व बताया। इस अवसर पर कीर्ति साहनी, श्वेता दत्ता, पूजा जौली अमृत मौजूद रहे।
बराड़ा| डीएवीस्कूल बराड़ा में मां सरस्वती की उपासना की गई। इस मौके पर बच्चों ने पीले रंग के वस्त्र पहने थे। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर स्कूल प्रांगण में एक रैली निकाली गई और कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रिंसिपल सुनीता कपूर ने बच्चों को बसंत के महत्व के बारे जानकारी दी।
अम्बाला सिटी| पीकेआरजैन वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर अध्यापिकाओं ने छात्रों को सांस्कृतिक महत्ता बताई गई। प्राचार्या उमा शर्मा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने छात्रों अध्यापकों को बधाई दी। प्रबंधक समिति के प्रधान भारतभूषण जैन, सचिव गुलशन जैन, प्रबंधक उमेश जैन वित्त सचिव विक्रांत जैन ने कहा कि इस प्रकार के पर्वों से छात्रों में अपनी सांस्कृतिक विरासतों के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है।
अम्बाला सिटी| शुक्रवारको सद्दोपुर स्थित एमएम इंटरनेशनल स्कूल के प्रागंण में अध्यापकों ने बच्चों को बसंत पंचमी के बारे में बताया। उन्होंने बताया यह मां सरस्वती का दिन भी है। इस दिन प्रकृति के सौंदर्य में निखार दिखने लगता है। इस दिन बुद्धि, ज्ञान और कला की देवी सरस्वती की पूजा-अराधना के रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में पतंग प्रतियोगिता करवाई गई।
नारायणगढ़| ब्लूबेल्स स्कूल नारायणगढ़ में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शास्त्रोक्त विधि से मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती का पूजन हवन यज्ञ किया गया। इसमें स्कूल की मैनेजमेंट सदस्यों, प्रधानाचार्य राजीव मेहता, उप प्रधानाचार्य गुलशन मेहता, शिक्षकगण तथा दसवीं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आहुतियां डालकर मां शारदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। राजीव मेहता ने बताया कि स्कूल में मां सरस्वती का पूजन हवन यज्ञ करके बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।