पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कोर्ट के डोर फ्रेम पर मेटल डिटेक्टर पांच मुलाजिमों की लगाई स्थाई गारद

कोर्ट के डोर फ्रेम पर मेटल डिटेक्टर पांच मुलाजिमों की लगाई स्थाई गारद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^कोर्ट की सुरक्षा को पहले से मजबूत किया गया है। कुछ मुलाजिमों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है, जो हर समय कोर्ट में ही ड्यूटी पर रहेंगे। यह पुलिस का अच्छा प्रयास है और इससे संदिग्धों पर भी नजर रखी जा सकेगी। रोहितजैन, प्रधान, बार एसोसिएशन अम्बाला।

^कोर्टके डोर फ्रेम पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। एक पीसीआर, पांच मुलाजिमों की स्थाई गारद भी लगाई गई है। मुलाजिमों को बिना किसी लापरवाही के ड्यूटी के आदेश दिए गए हैं। अगर कोई कोताही बरतेगा तो कानूनी कार्रवाई होगी। जश्नदीपसिंह रंधावा, डीसीपी अर्बन।

इस घटना के बाद लिया संज्ञान

बीती15 जनवरी को किसी शरारती ने कोर्ट के अहलमद रूम में रखा रिकॉर्ड जला दिया था। इससे पहले शरारती ने अहलमद रूम का दरवाजा लोहे की रॉड से तोड़ा। बाद में अलमारियों से फाइलें निकालकर आग लगा दी। यह घटना सुबह करीब 2 बजे के आसपास की थी जिसका खुलासा सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। शरारती की इस हरकत से करीब 1500 केसों की फाइलें जलकर राख हो गई थी। यही एक बड़ी वजह है कि कोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करने का फैसला लिया है।

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

अम्बालासेशनकोर्ट की सुरक्षा को मजबूत करते हुए पुलिस ने कड़े एहतियात बरते हैं। पुलिस ने कोर्ट के डोर फ्रेम पर जहां मैटल डिटेक्टर लगाए हैं, वहीं पांच मुलाजिमों की अलग से स्थाई गारद भी लगा दी है। इसके अलावा कोर्ट के नजदीक एक पीसीआर को भी तैनात किया गया है, जोकि हर समय कोर्ट में नजर रखेगी। हालांकि कोर्ट समय के दौरान 16 मुलाजिम ड्यूटी पर रहेंगे जोकि हर फ्लोर पर नजर रखेंगे। कोर्ट में कोई असलहा या अन्य संदिग्ध सामान लेकर दाखिल हो, इसलिए मुलाजिमों को दो हेंड मेटल डिटेक्टर दिए गए हैं। मुलाजिम सीधा संबंधित थाने और डीसीपी अर्बन के संपर्क में होंगे।

पहलेभी कोर्ट में हो चुके हमले

{2010में कोर्ट में राकेश उर्फ बॉबी की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

{इसके बाद कोर्ट में प्रेमी जोड़े पर हमला हो गया था।

{कई बार कोर्ट में वकील और क्लाइंट के बीच भी झगड़ा हो चुका है।

{अभी हाल ही में कोर्ट में गुरपाल सिंह के पैरवीकारों को ठिकाने लगाने के लिए कुछ बदमाश कोर्ट परिसर के नजदीक पहुंचे थे। मगर पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया था।

{कुछ दिन पहले एक शरारती ने राजविंद्र सिंह की कोर्ट के अहलमद रूम में रखा रिकॉर्ड भी जला दिया।

खबरें और भी हैं...