पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • खेल प्रतियोगिताओं से सोच भी सकारात्मक बनती है : निर्मल

खेल प्रतियोगिताओं से सोच भी सकारात्मक बनती है : निर्मल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागियाद्वाराशुक्रवार एसडी काॅलेज में जिला बाॅक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री चौ. निर्मल सिंह ने इसका उद्घाटन किया। उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उसकी सोच भी सकारात्मक बनती है। खेलों से जीवन में नेतृत्व, भाईचारे और लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष जैसे गुण भी उत्पन्न होते हैं। फेडरेशन आब्जर्वर विवेक यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डीआरएम स्टेडियम, जूनियर सब जूनियर नारायणगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई दो दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन आज बाद दोपहर होगा। इस मौके पर एसडी कालेज के प्रिंसीपल राजिन्द्र सिंह राणा, एसडी कालेज स्पोटर्स विंग के पूर्व विभागाध्यक्ष बृजपाल सिंह मौजूद रहे।

एसडी कॉलेज में बाॅक्सिंग प्रतियोगिता पर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का स्वागत करते आयोजक।

खबरें और भी हैं...