पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेल प्रतियोगिता में दौड़े विद्यार्थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| जलबेहड़ारोड स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव का शुभारंभ स्कूल की छात्राओं ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या करमजीत कौर ने बताया कि खेलकूद से जहां शारीरिक मानसिक विकास होता है, वहीं आपसी प्रेम की भावना भी पैदा होती है। इस मौके पर 30 50 मीटर की रेस, लाइन टच, लॉन्ग जम्प, सैक रेस, शार्टपुट , डिस्कस थ्रो, खो-खो, वॉलीबाल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने बताया कि शनिवार को जूनियर विंग में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...