नन्हे-मुन्नों ने ड्रिल स्केटिंग से दर्शकों को किया उत्साहित
लार्ड महावीर जैन स्कूल में चुने मिस्टर एंड मिस
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
तुलसीप्रांगण में वार्षिक खेल दिवस की धूम हिसार रोड स्थित तुलसी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इसका शुभारंभ तुलसी देवी एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान एचबी मुंजाल, उपप्रधान वीके शर्मा डायरेक्टर आरके शर्मा ने हवा में गुब्बारे छोड़कर किया।
नन्हें-मुन्नों द्वारा प्रस्तुत ड्रिल स्केटिंग की विभिन्न मुद्राओं ने दर्शकों को भी उत्साहित कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के नेशनल एवं स्टेट लेवल पर पदक जीतने वाले 20 खिलाड़ियों एवं उनके खेल शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। रैबिट रेस, म्यूजिकल चेयर, सेक रेस, फ्रॉग रेस, बैलून रेस, हर्डल रेस, 100, 200 400 मीटर रेस करवाई गई। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्या रीटा मुंजाल ने विजेताओं को स्वर्ण, रजत कांस्य पदक देकर सम्मानित करते हुए कहा कि खेलकूद भी शिक्षा का अभिन्न अंग है। इस मौके पर राजवीर, पारस, क्षितिज, महक, लविष, प्रभजोत कौर, जैसमीन, अनुभा, सानिया, परनीत जतिन, सिमरन दीक्षित, अरमान, हर्षित ने स्वर्ण पदक जीते।
तुलसी पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक खेल उत्सव
कैंट के लार्ड महावीर जैन स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान मिस्टर एंड मिस चुने गए।
सिटी के तुलसी स्कूल में विजेता छात्राएं अपने अध्यापकों के साथ।