पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • मारपीट के दौरान फायर करने वाले चार युवक गिरफ्तार

मारपीट के दौरान फायर करने वाले चार युवक गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

मारपीटकेदौरान फायर करने वाले चार युवकों को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार सुबह कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। कुछ दिन पहले बाइक सवार कुछ युवक लायलपुर बस्ती में पहुंचे जहां उन्होंने एक ग्राउंड में बालीवाल खेल रहे युवकों पर हमला कर दिया था। इसमें हर्षदीप नाम के युवक को चोट पहुंची थी। हालांकि उस समय कुछ युवक हमलावरों का प्रयास देखकर फरार हो गए थे। बाद में शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच वह युवक हवा में फायर करके फरार हो गए। मगर इन युवकों का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। तब पुलिस ने हर्षदीप के बयानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में गगनदीप, तरसेम, जगजीत कृष्ण कालिया को गिरफ्तार किया है जिन्हें आज सुबह काेर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...