पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • यात्रा के दौरान मिलेंगे डिस्पोजेबल बेड रोल, दो किस्म की किट तैयार

यात्रा के दौरान मिलेंगे डिस्पोजेबल बेड-रोल, दो किस्म की किट तैयार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब ट्रेन में ही मिलेगा टिकट, हैंड हेल्ड मशीन से टीटीई बनाएंगे टिकट

^चेन्नई, तिरुअनंतपुरम दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है। यह पायलट प्रोजेक्ट जल्द ही प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर शुरू हो जाएगा। नवनीतदत्ता, संपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

यात्रियों को ये होगा फायदा

पहलेजल्दबाजी में यात्री ट्रेन में बेटिकट चढ़ तो जाता था, परंतु ट्रेन में पकड़े जाने पर जुर्माना भरने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी पड़ जाती थी। समय के अभाव में अक्सर लोगों को ट्रेन छोड़कर बसों में अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ती थी। इसके अलावा रेलयात्रियों को लंबी लाइनों में लग कर टिकट लेना पड़ता था, इससे उनके समय की हानि भी होती थी।

^यात्री को ट्रेन में सवार होते ही टीटीई को बताना होगा कि उसने टिकट नहीं लिया है और मशीन से टिकट बनवाना है। टीटीई को हैंड-हेल्ड मशीन दी जा रही हैं। सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्री सवार होने के बाद भी टीटीई से टिकट ले सकेंगे। नीरजशर्मा, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे, नई दिल्ली।

इस तरह मिलेगी सुविधा

इससुविधा का फायदा उठाने के लिए ट्रेन में चढ़ने वाले यात्री सीधे टीटीई से मिलेंगे। तय किराए से दस रुपए अतिरिक्त लेकर टीटीई हैंड-हेल्ड मशीन से टिकट बनाकर दे देंगे। मशीन की सहायता से ही प्रतीक्षा सूची में यात्रा करने वाले मुसाफिरों को सीट खाली की जानकारी मिलते ही सीट भी उपलब्ध करा दी जाएगी। ट्रेन छूट जाए, इस जल्दबाजी में अक्सर बेटिकट ट्रेन में चढ़ गए यात्रियों से मनमाना जुर्माना वसूला जाता था। वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बर्थ होने की बात कहकर बर्थ नहीं देते थे। मगर हैंड-हेल्ड मशीन से बिना टिकट यात्री को टिकट तो मिलेगा ही, लेकिन इसके साथ ही प्रतीक्षा सूची के यात्री भी खाली सीट की जानकारी ले सकेंगे।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

रेलसेयात्रा करने वाली सवारियों के लिए खुशखबरी है। अब ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं। उन्हें टिकट ट्रेन में ही मिलेगा। यात्रियों को ये सुविधा देने के लिए रेलवे ने टीटीई को हैंडहेल्ड मशीन थमाई है। फिलहाल यह सुविधा सुपरफास्ट ट्रेनों में दी गई है। जल्द ही अन्य ट्रेनों के यात्री भी इस सुविधा को ले पाएंगे।

इसके लिए टीटीई को टिकट शीन (हैंड-हेल्ड) मिलनी शुरू हो गई हैं। रेलवे ने प्रथम चरण में सुपरफास्ट ट्रेन लखनऊ मेल, गरीब रथ, अर्चना सुपरफास्ट, राजधानी सुपरफास्ट के टीटीई को हैंड-हेल्ड मशीन दे दी है। ये मशीनें रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) सर्वर से जुड़ी रहेंगी।

कन्फर्म टिकट यात्री ही करा सकता है बुकिंग

यात्रीके पास रेलवे स्टेशन से यात्रा करने का वैध (कंफर्म) टिकट होना चाहिए। वह किसी भी किस्म की या दोनों किस्म की बेड-रोल्स किट की एक साथ बुकिंग कर सकता है। बुकिंग टैब बेड-रोल्स के अधीन www.irctctourism.com पर उपलब्ध है। बेड-रोल्स किट स्टेशनों पर नामित काउंटर से नकद भुगतान पर भी खरीदी जा सकती हैं। वेबसाइट में पीएनआर नंबर पूछा जाता है और उसकी पुष्टि करके किट की उपलब्धता और लागत के बारे में जानकारी उपलब्ध कराती है। यात्री आवश्यक बेड-रोल्स किट बुक करके भुगतान क्रेडिट/डैबिट/पूर्व चार्ज कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।

यह है ई-बेड-रोल्स

आईआरसीटीसीद्वारा दिए जाने वाले बेड-रोल्स डिस्पोजेबल हैं इसलिए यात्री इन्हें यात्रा की समाप्ति के बाद घर ले जा सकते हैं। रेल यात्रियों को सुविधा देने के लिए दो प्रकार की किट तैयार की गई है। बेड-रोल्स किट गैर बुने कपड़े के थैले में पैक की गई है जिसमें दो सूती बेड-सीट और एक तकिया शामिल है। किट के इन मूल्यों में सभी कर शामिल हैं और ये सभी स्टेशनों पर एक समान मूल्य पर मिलेंगी।

हरिंद्रपाल सिंह | अम्बाला

ट्रेनमेंसफर करने वाले यात्रियों को अब कम्बल बेड-रोल लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आदेशानुसार आईआरसीटीसी ने ऑन लाइन बेड रोल सेवा की शुरुआत कर दी है. इस नई स्कीम के जरिए रेलवे के पैसेंजर बेड रोल और कम्बल की ऑनलाइन बुकिंग कर खरीद सकते हैं। इस सेवा के लिए रेलवे ने कम्बल की कीमत 110 रुपए तय की है। इसी तरह से दो बेड शीट और दो तकियों की कीमत 140 रुपए रखी गई है।

हालांकि, इस सेवा का लाभ उन लोगों को ही मिल पाएगा, जिनके पास पीएनआर नंबर होगा। पैसेंजर स्टॉल से भी कम्बल और बेड शीट के सेट को खरीद सकते हैं। इस सेवा की शुरुआत मध्य रेलवे स्टेशन चेन्नई और दक्षिण रेलवे के तिरुअनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर की जाएगी।

खबरें और भी हैं...