प्लेसमेंट ड्राइव में किया 25 छात्रों का चयन
अम्बाला | अम्बालाकॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड रिसर्च में गत सप्ताह हुए अलग अलग प्लेसमेंट ड्राइव के तहत कुल 25 छात्रों का चयन हुआ। जिसमे 5 छात्रों का चयन हेवलेट-पैकर्ड कंपनी ने 4.1 लाख के पैकेज का ऑफर दिया तथा 20 का चयन क्लेर्क्स में हुआ है। कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी अजय पाल सिंह ने बताया की अभी और कई कंपनियां यहां के छात्रों को सेलेक्ट करने की प्रक्रिया में हैं। जिसकी अधिकारिक सूचना छात्रों को दे दी जाएगी। सभी सफल उम्मीदवारों को कॉलेज के चेयरमैन डाॅ. जयदेव, निदेशक डाॅ. आशावंत गुप्ता, प्रिंसिपल डाॅ. अमित वासन एवं रजिस्ट्रार सीएस शर्मा ने बधाई दी।