पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • रामनगर में महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ आज

रामनगर में महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | आर्यसमाज, राम नगर में 14 फरवरी को महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महायज्ञ के बहां आचार्य वेदव्रत गुरुकुल शाहबाद मंत्रपाठी सुश्री प्रियंका आर्या अम्बाला होंगे। यज्ञ प्रात 8 बजे से निरंतर चलेगा। पूर्णाहुति सायं 4 बजे संपन्न होगी। आज मनुष्य का जीवन वर्षा की बाढ़, भूकम्प अादि प्राकृतिक आपदाओं, शारीरिक मानसिक रोगों, सड़क रेल-वायुयान की दुर्घटनाओं तथा मानक की परस्पर ईर्ष्या, द्वेष, छल, कपट, काम, क्रोध आदि दुर्गुणों के कारण दुखों कष्टों में व्याकुल है। वायुमंडल से दुखों के परमाणुओं को नष्ट करने हेतु महामृत्युंजय मंत्र तथा मनुष्यमात्र को सदबुद्धि एवं मन मे शां‍ति स्थापना के लिए गायत्री मन्त्रं उच्चारण पूर्वक आहुतियां प्रदान करके यज्ञ करने का उपाय ऋषियों ने शास्त्रों में बताया है।

खबरें और भी हैं...