गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत की कल रखी जाएगी नींव
अम्बाला |गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा गोबिंद नगर की नई इमारत के निर्माण को लेकर 14 फरवरी को दीवान सजाए जाएंगे। सुबह 10 बजे दीवान की समाप्ति की जाएगी। प्रबंधक कमेटी प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि इस अवसर पर श्री दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी रागी जत्था भाई शौकीन सिंह कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत के नींव पत्थर की रस्म को पूरा करने के लिए सिंह साहिब ज्ञानी गुरमिंदर सिंह ज्ञानी केवल सिंह श्री दरबार साहिब अमृतसर, सिंह साहिब ज्ञानी सुखविन्द्र सिंह हेड-ग्रंथी तखत श्री केसगढ़ साहिब,सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह हेड-ग्रंथी गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब अमृतसर, सिंह साहिब ज्ञानी सुलतान सिंह अरदासिए श्री दरबार साहिब अमृतसर से विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं।