श्री नगर खेड़ा गोगा माड़ी में रक्तदान शिविर आज
अम्बाला सिटी | कैथमाजरी स्थित श्री नगर खेड़ा गोगा माड़ी मंदिर में क्षेत्रपाल जी का वार्षिक यज्ञ होगा। इस उपलक्ष्य में 13 फरवरी को सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रबधंक सैनी ने बताया कि मुख्यतिथि सिटी विधायक असीम गोयल होंगे। इसी दिन रात्रि 9 बजे क्षेत्रपाल जी की कथा का गुणगान बब्याल से पप्पू नाथ एडं पार्टी द्वारा किया जाएगा। 14 फरवरी को सुबह 9 बजे हवन और 12 बजे भंडारा शाम 6 बजे झंडा बसंती माई का आयोजन होगा।