पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • खुन्नस निकालने पहुंचे लायलपुर बस्ती, मारपीट के दौरान चली गोली

खुन्नस निकालने पहुंचे लायलपुर बस्ती, मारपीट के दौरान चली गोली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. आपसी खुन्नस मिटाने लायलपुर बस्ती पहुंचे युवकों के बीच मारपीट हो गई। हल्ला हुआ तो युवकों ने हवा में फायर छोड़ दिए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में हर्षदीप नाम का युवक घायल हुआ है जिसे सिटी सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची।

बुधवार शाम को कुछ युवक लायलपुर बस्ती पहुंचे जोकि रंजिश के चलते क्षेत्र के एक युवक से मारपीट करने गए थे। उस समय वहां कुछ युवक बालीवॉल खेल रहे थे। तभी उनके बीच हाथापाई हो गई। तेजधार हथियारों के बीच झगड़े में हर्षदीप घायल हो गया। उसकी बाजू में तेजधार हथियार लगा है। शोर होते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसी बीच हवा में फायर हुए। शोर होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद हर्षदीप को अस्पताल लाया गया। क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। एक युवक को चोट लगी है। पुलिस जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से साफ हो पाएगा। रजनीशयादव, इंचार्ज सिटी थाना अम्बाला।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो


खबरें और भी हैं...