अम्बाला सिटी की नई अनाज मंडी में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जन्मदिन को कन्या दिवस के रूप में मनाया गया। सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने सूफियाना अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिटी विधायक असीम गोयल द्वारा कराए गए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद रत्नलाल कटारिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राजेंद्र खडगे, सुषमा स्वराज के भाई गुलशन कुमार ने किया।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रदेश की 41 प्रतिशत ग्राम पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथ में आई है। बहुतकनीकी चौक देश का पहला ऐसा चौक बन गया है जहां पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का विशाल लोगो लगाया गया है। विधायक असीम द्वारा स्थापित किए गए इस लोगो का उद्घाटन कविता जैन ने किया।
11 कन्याओं का कन्यादान
विधायकअसीम गोयल ने इस अवसर पर 11 गरीब लड़कियों की शादी करवाई। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राजेंद्र खडगे ने लड़कियों का कन्यादान किया। गोयल ने कहा कि युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर वेलेनटाइन डे के माध्यम से फूहड़ हरकतों की बजाए समाज में बहन और बेटियों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की प्रेरणा ले सके।
आगे की स्लाइड में देखें फोटो..