पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • भाजपा ने काले धन मुद्दे पर जनता को किया है गुमराह: सैलजा

भाजपा ने काले धन मुद्दे पर जनता को किया है गुमराह: सैलजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| कैंट के वार्ड नंबर 18 में रविवार को वार्ड पार्षद परविंदर परी ने अपना जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा उपस्थित रहीं। कुमारी सैलजा ने वार्ड को अपने फंड से 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। सैलजा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ लोगों को गुमराह किया है।
बिना सरकारी मदद के लगाई स्ट्रीट लाइटें
वार्डनंबर 18 के न्यू प्रीत नगर, लक्ष्मीपुरा विश्वकर्मा नगर में 70 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई हैं। इसे पार्षद ने बिना किसी सरकारी सहायता के वहां लगवाया है। परी ने बताया कि यह इलाके वर्षों से अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे थे। इसके साथ-साथ उन्होंने वार्ड को साफ, सुंदर सुरक्षित रखने के लिए अभियान की शुरुआत की थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज
खबरें और भी हैं...