शहजादपुर| गांवरसीदपुर में जमीन मामले को लेकर दादा का मर्डर करने वाले पोते राजेश उर्फ राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया।
रसीदपुर के कर्मचंद ने पुलिस में बयान देकर आरोप लगाया था कि 70 वर्षीय रचनाराम अपने भाई के लड़के कर्मचंद के साथ रहता था। उनके पास पांच किले जमीन थी। कर्मचंद का एक भाई मोहन रायपुररानी में रहता था जबकि तीन अन्य गांव रसीदपुर में ही रहते थे। मोहन का लड़का राजेश उर्फ राजू अपने नाम वह जमीन करवाना चाहता था और अपने बाबा रचना राम को अपने साथ लेकर जाना चाहता था, पर वह नहीं जाना चाहता थे। रचनाराम घर के चौबारे में सोता था। राजू रविवार को रचनाराम को अपने साथ ले जाने के लिए आया था। मगर रचनाराम ने तब भी मना कर दिया था। इस पर वहां झगड़ा हो गया।
सोमवार देर रात सब रचनाराम सोया हुआ था तो कर्मचंद की पत्नी बबली को चीखने की आवाज आई। जब उसने पति कर्मचंद को उठाया तो देखा उनका दरवाजा बाहर से बंद है। जिस पर वह दरवाजा तोड़कर बाहर निकले। चौबारे पर जाकर देखा तो रचनाराम खून से लथपथ हालत में पड़ा था।