अम्बाला. सरहिंद नहर में ऑल्टो कार गिरने की घटना में एक महिला और तीन बच्चों कुशलवीर, कंवलप्रीत और मनकीरत सिंह की लाश की तलाश के लिए फौज और 4 गोताखोरों से मदद ली गई। दोपहर बाद डेढ़ वर्षीय कंवलप्रीत सिंह की लाश धूरी के निकट बबनपुर पुल के पास तैरता हुई मिली। उसके पिता जसजीत सिंह ने शव की पहचान कर ली है।
इसके बाद उसे माछीवाड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह सरहिंद नहर में ऑल्टो कार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। राजविंदर कौर और मनप्रीत कौर की लाश तो पहले ही दिन मिल गई थी जबकि कार में सवार तीनों बच्चे और एक महिला गुरप्रीत कौर डूबने से लापता हो गई थी। जबकि कार चला रहा दलवीर सिंह बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर पर घटना के अगले दिन गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। खबर लिखे जान तक जो शव नहीं मिले उनकी तलाश के लिए फौज और 4 गोताखोरों का प्रयास जारी था।