पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • ना आव देखा ना ताव, रौब दिखाने के लिए पुलिस वाले ने लोगों पर बरसाए डंडा

ना आव देखा ना ताव, रौब दिखाने के लिए पुलिस वाले ने लोगों पर बरसाए डंडा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला. दिन गुरुवार,समय दोपहर। तभी एक सब इंस्पेक्टर जिप्सी से उतरता है और डंडा चलाना शुरू कर देता है। इससे पहले वह कोई दलील देता है और किसी से अपील करता है। अब ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि अम्बाला पुलिस किस तरह आम पब्लिक के साथ पेश रही है और ऐसे में पुलिस अधिकारी संबंधित मुलाजिमों को पब्लिक से बेहतर तालमेल की नसीहत दे रहे हैं।

गुरुवार दोपहर को पॉलीटेक्निक चौक की तरफ से एक जिप्सी सिटी सिविल अस्पताल की तरफ बढ़ी। तभी जिप्सी में सवार सबइंस्पेक्टर उतरा और उसने पॉलीटेक्निक चौक पर खड़े ऑटो चालकों पर रौब जमाना शुरू कर दिया। कोई कुछ समझता, इससे पहले सब इंस्पेक्टर ने उन पर डंडा चला दिया। जिसे देखकर ऑटो चालक आगे की तरफ बढ़ गए। इसके बाद सब इंस्पेक्टर अस्पताल की सीमा में दाखिल हुआ और फिर बाहर निकलकर जूस और नमकीन बेचने वाले पर डंडा चलाने लगा। जिसे देखकर लोग भी हैरान परेशान रह गए।

जांच तक सिमटा मामला
कुछदिन पहले भास्कर ने ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से पर्दा उठाया था। बताया था कि किस तरह ट्रैफिक कर्मी ड्यूटी के दौरान चौराहों पर सटे केबिन में आराम फरमा रहे होते हैं और होमगार्ड के जवान ट्रैफिक को संभालते हैं। मामला प्रकाशित होते हुए जांच का जिम्मा एसीपी ट्रैफिक को सौंपा गया था। मगर अभी तक मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई जबकि पिक्चर के माध्यम से भास्कर ने सारी लापरवाही को उजागर कर दिया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज
खबरें और भी हैं...